ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कहीं आप फूल न बन जाएं, आज है मूर्ख दिवस


आज मंगलवार को अप्रैल महीने का पहला दिन है और इस दिन जरा संभल कर रहें। कहीं ऐसा न हो कि अप्रैल के पहले दिन कोई आपको बेवकूफ बना जाए और बाद में आपके पास हंसने की बजाय कुछ बचे ही नहीं ।
यह तो सब जानते हैं कि अप्रैल के पहले दिन लोगों को फूल यानि बेवकूफ बनाने की परंपरा पिछले काफी लम्बे समय से चली आ रही है और यह परंपरा लोगों के दिलों में इस कदर बस चुकी है कि कई बार लोग इस दिन पेश आने वाली असली घटनाओं पर भी आसानी से यकीन नहीं करते।
'अप्रैल फूल-डे' से प्रचलित इस दिन का यूं तो किसी विशेष आयु वर्ग से संबंध से नहीं है लेकिन युवा वर्ग व बच्चे सबसे अधिक मजा लूटते हैं। अगर मंगलवार को आपके कोई संदेश या समाचार मिले तो पहले उसकी अच्छे से पड़ताल कर लें।
इतना ही नहीं घर से बाहर निकलने के बाद भी आप इस बात को याद रखें कि आज अप्रैल फूल डे है और कोई आपको बेवकूफ न बना दे। सड़क पर रुपये या कोई वस्तु गिरी दिखे तो उसे उठाने से परहेज करें तो बेहतर होगा क्योंकि मूर्ख दिवस पर लोग अक्सर धागे से बंधे नोट व वस्तु सड़क पर फेंक देते हैं और जैसे ही कोई उठाने पहुंचे, धागा खींच लेते है। ऐसे में आपकी जग हंसाई हो सकती है। आप इस दिन मूर्ख बने या बचे लेकिन आपको तो हम फिर भी कहेंगे - 'हैप्पी अप्रैल फूल डे'। इस दिन अगर कोई आपको बेवकूफ बनाने में कामयाब भी हो जाए तो हमारी यही राय है कि दिल पर मत लें।