ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में हिन्दी नववर्ष के शुभ अवसर पर निकली शोभा यात्रा - देखें वीडियो


इस शोभा यात्रा का वीडियो देखने के लिये यहाँ क्लिक करें।
नवगछिया में हिन्दी नववर्ष के शुभ अवसर पर रविवार की सुबह स्वामी आगमानन्द परमहंस जी महाराज के निर्देशन में विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें सैकड़ों मोटर साइकिल से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल देखे गए।
इस शोभा यात्रा के दौरान जहां स्वामी आगमानन्द जी का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ, पूजा अर्चना की गयी। वहीं स्वामी आगमानन्द जी महाराज ने भी चैती दुर्गा स्थान, बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी, दुर्गा मंदिर, काली मंदिर इत्यादि मंदिरों में पूजा अर्चना की।
इस मौके पर श्री गोपाल गौशाला स्थित जीर्ण शीर्ण पड़े एक कुआं का स्वामी जी द्वारा जीर्णोद्धार किया गया।  इस मौके पर न्यायाधीश डीपी केशरी के अलावा महाशिवरात्रि समिति के सदस्य भी मौजूद थे।
यह विशाल शोभा यात्रा नवगछिया इंटर स्तरीय विद्यालय से निकल कर चैती दुर्गा स्थान, गरीब दास ठाकुरबाड़ी रोड, मेन रोड, स्टेशन रोड, नया टोला होते हुए एनएच के रास्ते रंगरा के लिए निकल गयी। जहां से गोपालपुर, पचगछिया, पकरा, तेतरी, तुलसीपुर, ध्रुवगंज, खरीक होते हुए वापस नवगछिया इंटर स्तरीय विद्यालय पहुंची ।
शोभा यात्रा के वापस पहुँचने पर स्वामी आगमानन्द द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिये आशीर्वचन के रूप में प्रवचन कार्यक्रम भी हुआ। इससे पहले कई लोगों द्वारा हिन्दी नववर्ष पर विशेष प्रकाश डाला गया।