ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के डीसीएलआर संजय कुमार बने रोहतास के वरीय उप समाहर्ता


बिहार सरकार द्वारा 11 फरवरी को 232 अधिकारियों के किए गये सामूहिक तबादले के तहत नवगछिया के डीसीएलआर संजय कुमार को रोहतास का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है। इसके अलावा इस सूची में भागलपुर के भी कई वरीय अधिकारी के नाम शामिल हैं। 
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय कुमार ने 5 अप्रेल 2010 को नवगछिया में भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद पर योगदान किया था। इसके बाद ये यहाँ नवगछिया उपकारा के अधीक्षक, नवगछिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी तथा निबंधन कार्यालय बिहपुर के प्रभार में भी रहे।