गोपाष्टमी से प्रारम्भ हुए नवगछिया के गौशाला मेला एवं रास-लीला में इन दिनों अच्छी भीड़ उमड़ रही है । जहा एक ओर दिन में बच्चे, महिलाएं और पुरुष मेला में टाबर झूला, ब्रेक डांस, ड्रेगन ट्रेन इत्यादि के साथ मीना बाजार का लुफ्त उठा रहे हैं। वहीं शाम साढ़े छह बजे से वृन्दावन से आयी रास-लीला का भी जाम कर आनंद ले रहे हैं।
इस रास लीला के क्रम में मंगलवार को "बाबा नन्द के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी दिये घोडा दिये और दिनही पालकी" के कार्यक्रम में दर्शक खूब झूमे।
इसके अलावा रास, मयूर नृत्य, थालियों का नृत्य, झांकी और भगवान शंकर की लीला इत्यादि प्रस्तुति ने भी दर्शकों का खूब मन मोहा।