नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रेक्टर के पलटने से पिता और पुत्र की एक साथ मौत हो गयी। रंगरा पुलिस द्वारा जिनका अंत्य परीक्षण अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में कराया गया।
यह सड़क दुर्घटना तिनटंगा में मंगलवार के देर रात की है। यह दुर्घटना उस समय घटी जब ये लोग ट्रेक्टर पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी बीच टेलर पलट गयी।
