ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बीएसएनएल और एमटीएनएल देगी रोमिंग फ्री सेवा, मिलाए हाथ


सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी दो कंपनियों  ने रोमिंग सेवा को लेकर एक अहम कदम उठाया है. बीएसएनएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक आर.के. उपाध्याय ने कहा, ‘‘ एनसीआर में दिल्ली को छोड़कर जहां भी बीएसएनएल के ग्राहक रोमिंग पर हैं, उनसे रोमिंग शुल्क नहीं वसूला जाता. हम इसका विस्तार करना चाहेंगे ताकि हमारे मोबाइल ग्राहकों को रोमिंग के लिए शुल्क न देना पड़े’’ वह यहां एमटीएनएल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. बीएसएनएल ने कारपोरेट ग्राहकों को संयुक्त सेवाओं की पेशकश के लिए यह समझौता किया है. उपाध्याय ने कहा कि दोनों कंपनियां ऐसी व्यवस्था पर काम कर रही हैं जिससे रोमिंग के दौरान ग्राहकों पर लगने वाला शुल्क घटाया जा सके और अंतत: इसे खत्म किया जा सके.
  वर्तमान में, एमटीएनएल और बीएसएनएल एक-दूसरे के ग्राहकों पर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के लिए रोमिंग शुल्क नहीं लगाती हैं. एमटीएनएल के सीएमडी ए.के. गर्ग ने कहा कि दोनों कंपनियां फोन काल्स के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था करने पर काम कर रही हैं.