ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जिलाधिकारी ने किया खरीक प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण

भागलपुर के जिलाधिकारी प्रेम कुमार मीणा ने शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत पड़ने वाले खरीक प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।  जिलाधिकारी ने आरटीपीएस व अंचल के विभिन्न कार्यो व प्रखंड कार्यालय के अंतर्गत कन्या विवाह राशि, इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन व अन्य योजनाओं की भी विस्तार से जांच की।
जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यो में संजीदगी बरतें व  कार्यो के निष्पादन में तेजी लाएं।
जिलाधिकारी ने वहां मौजूद खरीक के बीडीओ अरविंद कुमार मुन्ना और अंचलाधिकारी मिथिलेश कुमार यादव को आवश्यक निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने करीब चार घंटे तक प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों की फाइलों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान वरीय उपसमाहर्ता अविनाश कुमार, शशि शेखर, मृत्यंुजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ईश्वरचंद्र शर्मा, जिला कल्याण पदाधिकारी ललन कुमार, नवगछिया अनुमंडल के  अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार और भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।