ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बस और मैजिक की टक्कर में दो की मौत, कई घायल

नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना अंतर्गत विक्रमशिला सेतु पथ पर स्टार बस और टाटा मैजिक की टक्कर हो गयी | इस सड़क दुर्घटना में दो की मौत तथा लगभग एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है | जहां मौके पर नवगछिया के
एसडीपीओ रमाशंकर राय, अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार, डीसीएलआर संजय कुमार तथा परवत्ता थाना अध्यक्ष सतीश प्रसाद सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी पहुँच कर घायलों को तत्काल भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल भिजवाया |
परवत्ता थानाध्यक्ष के अनुसार पूर्णियाँ से सुल्तानगंज जा रही स्टार बस से भागलपुर से नारायणपुर जा रही टाटा मैक्सी की टक्कर होने पर दो लोगों की मौत हो गयी | जिसमें से एक की पहचान जगदीशपुर निवासी नन्द किशोर महतो के सोलह वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है | जबकि दूसरे की पहचान देर रात तक नहीं हो पायी |  जो मैक्सी का चालक बताया जा रहा है |
घायल लोग
मुन्नीलाल मिश्र और नंदू सिंह (सारंडा, गिरीडीह), धमेन्द्र कुमार (सुखाड़, रतवारा, मधेपुरा), मोतीलाल पासवान (बुद्धन बिगहा, टंडवा, औरंगाबाद),  सिंटू पोद्धार (भंवरपुर, बिहपुर, नवगछिया), अंजू देवी (झंडापुर, नवगछिया), गौतम यादव और गिरधारी पासवान, (फतेहपुर, नवगछिया), त्रषि गुप्ता, सिकंदर साह, विजय यादव सहित ढेड़ दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं।