भाकपा माले की परिवर्तन यात्रा से ही देश में होगा तीसरे विकल्प का आगाज । जो देश में भाजपा और कांग्रेस से परे होगा। इसकी बुनियादी तैयारी को ले नौ नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भाकपा माले की परिवर्तन यात्रा की सफलता को
लेकर शुक्रवार की देर शाम नवगछिया में आयोजित पार्टी के कैडर कन्वेंशन में
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य
ने शिरकत की।
इससे पहले उन्होने नवगछिया में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाकपा माले परिवर्तन यात्रा के माध्यम से देश में भाजपा और कांग्रेस से परे एक तीसरे विकल्प की तैयारी बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार से ही हर बार देश भर में परिवर्तन हुआ है। इसीलिए
बिहार से प्रारम्भ उनकी पार्टी के परिवर्तन यात्रा में इस तीसरे विकल्प का आगाज हो जायेगा।
मौके पर राजद की परिवर्तन यात्रा की बाबत उन्होंने कहा कि राजद के लालू इस बहाने पुराने ब्रांड को जनता के सामने ला रहे है। उनके पास सत्ता में पुनर्वापसी को छोड़ कर कोई एजेंडा नहीं है। नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।
अधिकार यात्रा पर कटाक्ष करते हुए श्री भट्टाचार्य का कहना है कि यह अधिकार यात्रा नहीं सामंतों की प्राधिकार यात्रा है. ठेकेदारों की एकाधिकार यात्रा है. उन्होंने कहा कि जहां तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात थी तो जब वे सरकार में थे तो उस समय इस तरह का मुद्दा क्यों नहीं उठाया. उन्होंने कहा कि अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि खगड़िया या अन्य जिलों में लोगों ने अपने अधिकार की मांग की तो उनकी मांगों को दबा दिया गया।
केंद्र सरकार पर बरसते हुए श्री भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार अब खुदरा व्यवसाय में भी विदेशी पूंजी निवेश की पैरोकार हो गयी है. केंद्र सकरार अमेरिका की कठपुतली हो गयी है. आम लोगों की फिक्र किये बिना केंद्र सरकार जनता पर महंगाई, भ्रष्टाचार से अराजकता का माहौल बना दिया है. मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव कॉमरेड रिंकू, कॉमरेड बिंदेश्वरी मंडल, कॉमरेड रेणु देवी, कॉमरेड अरुण अंजाना, कॉमरेड सुधीर यादव, कॉमरेड रामविलास राम, कॉमरेड रामदेव सिंह व अन्य शामिल थे.