भागलपुर से शनिवार की शाम 4.55 बजे पटना के लिए अधिकार रैली स्पेशल ट्रेन
रवाना होगी। पटना में चार नवम्बर को जदयू की अधिकार रैली है। यह जानकारी
महापौर दीपक कुमार भुवानिया ने दी। उन्होंने बताया कि रैली के आयोजन को
लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी कार्यकर्ताओं को
भोजन का पैकेट दिया जाएगा। रात में पटना पहुंचने के बाद लोग गांधी मैदान के भागलपुर कैम्प में ठहरेंगे। 4 को पटना स्टेशन से रात दस बजे गाड़ी खुलेगी। उन्होंने बताया कि 15 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल होने की सूची दी है। उधर, प्रदेश महासचिव डॉ. किरण सिंह की अध्यक्षता में प्रियदर्शनी नगर में बैठक हुई। बैठक में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुरूचरण गुप्ता ने बताया कि तीन बोगियों को महिलाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है। नाथनगर, लालूचक आदि से तीन सौ महिलाएं कूच कर रही हैं। शाहकुंड की महिलाएं सुबह इंटरसिटी से जाएंगी। साह धर्मशाला में विधि व्यवस्था के लिए मो. शमीम रिजवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन समिति के सदस्य संजय साह ने बताया कि दिन के एक बजे छह बसें व 20 छोटी गाड़ियां पटना के लिए रवाना होंगी।