ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कल शाम 5 बजे गांधी मैदान में जलेगा रावण

दुर्गा पूजा के मौके पर बिहार के पटना में बुधवार को विजयादशमी के दिन गांधी मैदान में शाम 5 बजे रावणवध समारोह होगा। राज्यपाल देबानंद कुवंर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समारोह में अतिथि होंगे। समारोह की तैयारी काफी जोर-शोर से की जा रही है।
दशहरा कमेटी के अध्यक्ष कमल नोपानी एवं सचिव अरूण कुमार का कहना है कि रावण, कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतले गांधी मैदान में पहुंचा दिये गये हैं। मंगलवार को गांधी मैदान में पुतले खड़े कर दिये
जायेंगे। समारोह से एक दिन पहले सभी पूरी कर ली जायेगी।
गांधी मैदान में रावणवध समारोह शुरू होने से पहले नागाबाबा ठाकुरबाड़ी से दिन के एक बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा में पटना आर्ट कालेज के छात्रों द्वारा तैयार की गयी झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र होगी। शोभायात्रा ठाकुरबाड़ी से निकलकर कदमकुआं, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान तक पहुंचेगी। गांधी मैदान में शोभायात्रा पहुंचने पर विशेष अतिथियों द्वारा भगवान राम का स्वागत कर आरती उतारी जायेगी। इसके बाद लंका दहन होगा। फिर रावण, कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतलों को जलाया जायेगा। इसके साथ ही शुरू हो जायेगी आकर्षक आतिशबाजी। गांधी मैदान में इस वर्ष 45 मिनट की आतिशबाजी होगी।

गुमला में भी असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण दहन की तैयारी गुमला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आरंभ हो गई है। जिला मुख्यालय के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में 51 फीट रावण के पुतला का दहन विजयादशमी तिथि दिन बुधवार को किया जाएगा। रावण दहन के पूर्व आतिशबाजी कर विजयोत्सव मनाई जाएगी। कलाकार देव कुमार प्रजापति एवं उनके सहयोगियों द्वारा रावण का आकर्षक पुतला बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारी सहित शहर के लोग शामिल होते हैं।
इधर करौन्दी एवं उर्मी में भी रावण का पुतला बनाने का काम शुरू हो गया है। उर्मी टोंगरी में भी 51 फीट का रावण दहन बुधवार को शाम छह बजे की जाएगी। बसिया, पालकोट, सिसई, रायडीह के मांझाटोली में रावण के पुतला दहन की तैयारी आरंभ हो गई।