ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर-देवघर नई बस सेवा आज से

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने भागलपुर-देवघर के बीच शनिवार से नई बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह बस सुबह 9.15 बजे भागलपुर प्रतिष्ठान से खुलेगी और बौंसी, हसडीहा होते हुए देवघर तक जाएगी। यही बस पुन: शाम चार बजे देवघर से भागलपुर के लिए रवाना होगी। यह जानकारी नियंत्रक प्रभारी अमरेंद्र याजी ने दी। उन्होंने बताया कि भागलपुर स्टेशन से देवघर तक के लिए सुबह छह बजे एवं भागलपुर प्रतिष्ठान से सुबह 9.15 बजे चलने वाली बस हाईटेक सेवा होगी। उन्होंने बताया कि सुबह पांच, सात बजे एवं 8.15 बजे सेमी डिलक्स सेवा भी देवघर के लिए चल रही है। यह बस देवघर से 11.30, 1.30 एवं 2.30 बजे भागलपुर के लिए रवाना होती है।