बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा में शुक्रवार को इंटर स्टेट डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन होगा। यह जानकारी देते हुए नवगछिया पुलिस जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव कुसुम कुमार राय के अनुसार टूर्नामेंट में बिहार एवं झारखंड की दस पुरूष टीमें भाग ले रहीं हैं। टूर्नामेंट का फाइनल एवं समापन रविवार की देर शाम को होगा।