ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मारवाड़ी युवा मंच ने कटावपीड़ितों को दी ठंड से राहत

मकर संक्रांति के मौके पर कटाव पीड़ितों के दुख दर्द को अपना समझते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की भागलपुर शाखा ने गोपालपुर प्रखंड के गंगा कटाव पीड़ित बुद्धुचक वासी को भीषण ठंड में राहत पहुंचाते हुए बिछावन और कंबल का वितरण किया। जो नवगछिया राष्ट्रीय उच्च पथ 31 स्थित जीरोमाइल के पश्चिमी किनारे पर जिन्दगी काट रहे है। इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह भागलपुर इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स के महासचिव जगदीश चन्द्र मिश्र पप्पू एवं मारवाड़ी युवा मंच की भागलपुर शाखा के अध्यक्ष नवीन लाठ, सचिव पंकज चूड़ीवाला, कोषाध्यक्ष राजेश डोकानियां, आलोक बजाज मोंटी, पवन बजाज, पिंकू और विकास इत्यादि लोगों ने उच्च पथ किनारे रह रहे 105 परिवारों के बीच बिछावन एवं कंबल का वितरण किया। वहीं मौके पर मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह चैम्बर के महासचिव जगदीश चन्द्र मिश्र पप्पू ने दैनिक जागरण को धन्यवाद दिया कि इन पीड़ितों की व्यथा का प्रकाशन कर हमें इनकी सेवा का मौका दिया।