नवगछिया। वित्त रहित से वित्त सहित शिक्षा निति लागू होने के बाद से नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के कर्मचारियों में आशा की किरण जगी थी। सरकार द्वारा भेजा गया पच्चीस लाख छब्बीस हजार नौ सौ का अनुदान महाविद्यालय को प्राप्त भी हो गया। इसके बाबजूद इस महाविद्यालय कर्मियों का दशहरा तो फीका रहा ही। अब दीपावली जैसा ख़ुशी का पर्व भी फीका रहने की पूरी संभावना प्रतीत हो रही है। महाविद्यालय कर्मियों की आशा अब निराशा में बदलने लगी है। साथ ही इन महाविद्यालय कर्मियों में रोष भी पनपने लगा है। कारण की पांच नवम्बर को दीपावली है। इससे पहले एक नवम्बर को आम चुनाव है। इसके लिए अब बैंक तथा अन्य कार्यालयों में कार्य होना संभव नहीं प्रतीत हो रहा है।