ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

घर की जगह गया जेल

नवगछिया स्टेशन पर इन दिनों पाकेटमारी एवं मोबाइल चोरी आम बात है। जिसकी सूचना रेल थाना में दर्ज भी नहीं हो पाती है। लेकिन सोमवार एवं मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद बिजली गुल होते ही अंधेरे का फायदा उठाते हुए पूर्णिया जिले के लालगंज निवासी प्रमोद कुमार ने दो मोबाइल एक साथ उड़ा लिया। जो प्लेटफार्म पर चार्ज के लिए लगे थे। इनमें से एक मोबाइल टिकापट्टी के शिशवां ग्राम निवासी वीरेन्द्र कुमार तथा दूसरा बिहारीगंज के रहुआ ग्राम निवासी मिथिलेश कुमार भारती का था। दोनों अपने मोबाइल की खोज शुरू की जो प्रमोद कुमार के पास से स्टेशन परिसर में ही बरामद हो गया। रेल थानाध्यक्ष एमएन चौबे ने उक्त मोबाइल चोर को जेल भेज दिया। पकड़ा गया मोबाइल चोर प्रमोद कुमार ने सोमवार को ही पंजाब से मजदूरी कर घर लौटने के क्रम में नवगछिया स्टेशन पर उतरने की बात कही है। परन्तु अपनी करनी के कारण घर की जगह उसे जेल जाना पड़ गया।