भागलपुर के सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि नवगछिया स्टेशन को माडल स्टेशन तथा विजय घाट पर पक्का पुल के शिलान्यास के बाद अब यहां की सड़कों का कायाकल्प करने का कार्य बरसात के बाद तेजी से शुरू हो जायेगा। सांसद ने ये बातें सोमवार को सड़क मार्ग द्वारा कटिहार से भागलपुर जाने के क्रम में नवगछिया राजमार्ग स्थित एसपी आवास के समीप कार्यकर्ताओं को कही। जहां मौके पर मौजूद भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा, दयाराम चौधरी, नगर अध्यक्ष नरेश साह, के अलावे आलोक सिंह, मो. समशेर, अभिनन्दन, इस्माईलपुर प्रखंड महामंत्री मनोहर मंडल, उपाध्यक्ष खन्तर मंडल के अलावे मनोज मंडल, जेम्स सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। इससे पहले रंगरा में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष बिनोद मिश्र, के नेतृत्व में पंचानन्द सिंह, शिवनन्दन जयसवाल, बिजेन्दर शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।