ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विवि का दो दिवसीय युवा महोत्सव आज से, सर्राफ कॉलेज नवगछिया में तैयारी पूरी

विवि का दो दिवसीय युवा महोत्सव आज से, सर्राफ कॉलेज नवगछिया में तैयारी पूरी
नवगछिया। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह युवा महोत्सव "उत्कर्ष 2026" का आयोजन गुरुवार से नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज की मौजूदगी में आयोजित होगा। जिसका उद्घाटन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) विमलेंदु शेखर झा करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) विवेकानंद सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सांसद अजय कुमार मंडल होंगे। साथ ही सम्मानित अतिथि के रूप में विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं ई. कुमार शैलेन्द्र, विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह, डॉ एनके यादव, विजय कुमार सिंह, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो (डॉ) रामाशीष पूर्वे, नगर परिषद नवगछिया के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव, जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल, सिंडिकेट सदस्य सह सचिव शासी निकाय डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा, संस्थापक सचिव संतोष सराफ, अध्यक्ष प्रो (डॉ) उग्र मोहन झा, अध्यक्ष छात्र कल्याण सह सांस्कृतिक परिषद प्रो (डॉ) अर्चना कुमारी साह, सचिव सांस्कृतिक परिषद डॉ राहुल कुमार, सचिव क्रीड़ा परिषद डॉ संजय कुमार जायसवाल इत्यादि शामिल होंगे।
उपरोक्त जानकारी महाविद्यालय सह आयोजन के मीडिया प्रभारी राजेश कानोड़िया ने देते हुए बताया कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की सहभागिता को सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही कई उपसमिति भी बना कर सभी को दायित्व भी सौंपा गया है। आयोजन की सफलता को लेकर स्वागत समिति, कार्यक्रम संचालन समिति, मंच संचालन समिति , सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, सुरक्षा समिति, बिजली, पानी, पार्किंग इत्यादि की मुकम्मल व्यवस्था की जिम्मेवारी महाविद्यालय के कर्मियों को सौंपी गई है। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा एवं डॉ राहुल कुमार ने देर रात तक जायजा लेने के बाद कई आवश्यक निर्देश भी दिया।