ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नारायणपुर ने बिहपुर को 4 विकेट से हराकर फाइनल का विजेता बना

नारायणपुर ने बिहपुर को 4 विकेट से हराकर फाइनल का विजेता बना
नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज नवगछिया T20 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला सर्वोदय मैदान बिहपुर में आयोजित किया गया। फाइनल मुकाबला बिहपुर एवं नारायणपुर के बीच खेला गया। इसमें नारायणपुर ने बिहपुर को 4 विकेट से हराकर फाइनल का विजेता बना। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा, महंत नवल किशोर दास, अवनीश कुमार ,रोहित आनंद शुक्ला, नवीन शर्मा,उतम कुमार, कुणाल कुमार, विवेक कुमार, मुजफ्फर अहमद, क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव संयोजक घनश्याम प्रसाद कार्यकारी अध्यक्ष मो इजहार अली , सचिव राजेश कुमार राजू संयुक्त  सचिव मो इबरार आलम, अमित आजाद आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  पहले खेलते हुए बिहपुर की टीम 159 रन बनाया बाद में नारायणपुर टीम 160 रन बनाकर मैच को जीत लिया।मैच के अंपायर मो सोहेल मनोज मार्शल स्कोरर सोनू कुमार एवं कॉमेंटेटर अरविंद यादव थे। मैच को सफल बनाने में बैजनाथ झा मो सबरार, रहबर खान लगे रहे।