मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
नवगछिया। मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के हिन्दी विभाग की सह–प्राध्यापिका एवं निवर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ.अनुराधा देवी (20.11.1986–31.03.2026) की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन हिन्दी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अवधेश रजक ने की। मौके पर डॉ.अनुराधा देवी के पुत्र गौतम कुमार, पुत्र वधू श्रेया कुमारी तथा पुत्री डॉ.शालिनी भी उपस्थित थीं।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ.अवधेश रजक ने कहा कि महाविद्यालय को सींचने–संवारने में डॉ.अनुराधा देवी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने लगभग 40 वर्ष के अपने सेवा काल में पूरी निष्ठा और समर्पण से महाविद्यालय के कार्यों का संपादन किया। वे छात्राओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय शिक्षिका रही हैं। आज पूरा महाविद्यालय परिवार उनकी सेवानिवृत्ति से गमगीन है। हम उन्हें जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
वहीं सह–प्राध्यापक डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अनुराधा मैम सकारात्मकता की स्रोत हैं। महाविद्यालय में कई तरह की चुनौतियां आती रहीं लेकिन वे हमेशा समस्या–निदान के लिए प्रस्तुत रहतीं। अनुराधा मैम असाधारण शिक्षिका तो हैं ही, अद्भुत इंसान भी हैं।
डॉ. धर्मेन्द्र दास ने डॉ.अनुराधा के शैक्षणिक व कार्यालयीन योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि मैम की अनुपस्थिति हमें खेलती रहेगी। हिन्दी विभाग की सांस्कृतिक–साहित्यिक गतिशीलता बनाए रखने में उनकी बहुत सकारात्मक भूमिका रही।
वहीं महाविद्यालय के प्रयोग प्रदर्शक अरुण कुमार ने बहुत ही मार्मिक शब्दों में उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुराधा मैम मेरे लिए हमेशा बड़ी बहन की मानिंद रही हैं। उनके स्वभाव और आचार–विचार से हम सब सीखते रहे हैं। उनका सेवाकाल महाविद्यालय परिवार का एक स्वर्णिम अध्याय है। इस सम्मान एवं विदाई समारोह के अंत में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।