सर्राफ कॉलेज में विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
नवगछिया। स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज में सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आईआरपीएम विभाग के प्रो सुनील सनगही, गृह विज्ञान विभाग की प्रो किशोरी कुमारी, ग्रामीण अर्थशास्त्र विभाग के प्रो देवेंद्र प्रसाद सिंह, वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला प्रभारी दिकानंद कुमार और प्रधान लिपिक महेश पासवान के सेवा निवृत्ति पर प्राचार्य प्रो दिनकर आचार्य, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो अमरजीत सिंह, लेखापाल विनोदानंद मंडल, प्रधान लिपिक डोमन हरिजन, पूर्व शिक्षक प्रतिनिधि प्रो राजकिशोर सिंह, प्रो दिलीप कुमार, प्रो वंदना कुमारी, प्रो राज कुमार शर्मा, प्रो रामचंद्र भगत, प्रो सुबोध यादव, राजेश कानोड़िया, सहित सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने पुष्प माला, अंग वस्त्र, रामायण इत्यादि प्रदान कर सम्मानपूर्वक भाव भीनी विदाई दी। सभी ने सेवा निवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों की लम्बी उम्र की कामना करते हुए सुखमय जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस विदाई समारोह का संचालन प्रो अनिल यादव ने किया। जहां महाविद्यालय की छात्राओं ने विदाई के अवसर पर शिक्षक सम्मान गीत प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया।