ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार दिवस के अवसर पर गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में नामांकन उत्सव का हुआ आयोजन

बिहार दिवस के अवसर पर गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में नामांकन उत्सव का हुआ आयोजन 
नवगछिया। बिहार दिवस के अवसर पर स्थानीय गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को नामांकन उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक राजेश कानोड़िया, प्रधानाचार्य लाल बाबू राय सहित सभी आचार्यगण और दीदी मौजूद थे। आयोजन का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस दौरान संरक्षक राजेश कानोड़िया जी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
नामांकन उत्सव के अवसर पर कुल 50 भैया बहन परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस क्रम में जहां कक्षा अरुण एवं उदय की मौखिक जांच परीक्षा ली गई। वहीं प्रथम से लेकर अष्टम तक की लिखित परीक्षा हुई। वाटिका खंड की मौखिक परीक्षा सुभाषिनी दीदी, सोनी दीदी, हेमा दीदी, प्रिया दीदी, प्रिया राज दीदी एवं आंचल दीदी द्वारा ली गई। प्रथम से अष्टम तक की परीक्षा आचार्य श्री चंद्रकांत जी, श्री शिव शंकर जी, श्री ब्रजमोहन जी एवं गोविंद जी द्वारा ली गई। कक्षा का आवंटन भैया बहनों के प्राप्तांक के आधार पर किया जायेगा। इस नामांकन उत्सव में सभी अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।