ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नहीं रहे नवगछिया के लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश पासवान

नहीं रहे नवगछिया के लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश पासवान

राजेश कानोड़िया, नवगछिया। महावीर सिंह मदरौनी उच्च विद्यालय चापरहट के पूर्व प्राचार्य, लोजपा (आर) नवगछिया के जिला अध्यक्ष सह व्यवहार न्यायालय नवगछिया में अधिवक्ता अवधेश पासवान जी का 24 अक्टूबर 2025 की रात्रि लगभग 11:45 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 67 वर्ष के एक समर्पित शिक्षक, समाजसेवी और कर्मठ जनसेवक थे। सेवा काल में उन्होंने राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त किया तथा राजनीति में रहकर सदैव पंचायत व कटरिया स्टेशन के विकास के लिए प्रयासरत रहे। 5 वर्ष पूर्व उन्होंने पैरालिसिस अटैक को भी हरा कर सामान्य जीवन जीना आरंभ कर दिया था। अचानक उनके निधन से पंचायत ने एक सच्चे मार्गदर्शक को खो दिया है। साथ ही राजनीतिक क्षेत्र का एक कर्मठ योद्धा भी खोया है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उनके असामयिक निधन से उनकी पार्टी में शून्यता आ गई है। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।
#awdheshpaswan #sadhuachapar #bhagalpur