ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ये रही जन सुराज पार्टी की 51 उम्मीदवारों की पहली सूची

जन सुराज पार्टी ने की 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
राजेश कानोड़िया। बिहार विधानसभा 2025 चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बार बिहार में दो चरणों में मतदान किया जाएगा। पहले चरण में 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को वोटिंग होगी और वहीं दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान किया जाएगा। वहीं चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा।
बिहार चुनाव 2025 के मद्देनज़र प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें कई प्रभावशाली नामों को टिकट दिए गए हैं। जनसुराज की पहली लिस्ट में जाने-माने अधिवक्ता वाईवी गिरी, भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय समेत कई अन्य बड़े चेहरे शामिल हैं। बिहार चुनाव को लेकर जन सुराज के प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि हमलोगों की पार्टी ने सबसे पहले सूची जारी करने का निर्णय लिया है। जनसुराज अच्छे लोगों की पार्टी है, सूची देखकर आप भी कहेंगे हमने अच्छे लोगों को मौका दिया है।
जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव का ऐलान होते ही आज हमलोग जनसुराज की पहली लिस्ट जारी जारी कर रहे हैं। इस लिस्ट में 51 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। इस लिस्ट में सभी समाज के लोगों को मौका दिया गया है। उदय सिंह ने कहा कि चुनाव में प्रत्याशियों को वर्ग के अनुसार मौका दिया जा रहा है। इसमें 7 सुरक्षित, 17 अतिपिछड़ा, 11 पिछड़ा और बाकी सामान्य वर्ग की घोषणा हो रही है, 8 से 9 अल्पसंख्यकों की सूची भी जारी हो रही है। 11 अक्टूबर से चुनाव अभियान शुरू होगा, जिसकी शुरुआत प्रशांत किशोर राघोपुर से करेंगे।

ये है पहली सूची 
1 बाल्मीकि नगर दीर्घ नारायण प्रसाद
2 लौरिया सुनील कुमार
3 हरसिद्धि SC अवधेश राम
4 बेनीपट्टी मोहम्मद परवेज आलम
5 सुपौल निर्मली रामप्रवेश यादव
6 सिकटी रागिब बबलू
7 कोचाधामन अबू अफाक फारुक
8 पूर्णिया अमौर अफरोज आलम
9 मधेपुरा आलमनगर सुबोध सुमन
10 सहरसा किशोर कुमार मुन्ना
11 सिमरी बख्तियारपुर सुरेन्द्र यादव
12 महिषी शमीम अख्तर
13 दरभंगा आरके मिश्रा
14 केवटी बिल्टतू साहनी
15 मीनापुर तेजनारायण सहनी
16 गोपालगंज डॉक्टर शशिशेखर सिन्हा
17 भोरे प्रीति किन्नर
18 मांझी वाइबी गिरी
19 छपरा जेपी सिंह
20 परसा मुसाफिर महतो
21 सोनपुर चंदन मेहता
22 कलियानपुर SC राम बालक पासवान
23 मोरवा जागृति ठाकुर
24 मटिहानी डॉ. अरुण कुमार
25 बेगुसराय सुरेंद्र कुमार सहनी
26 खाड़िया जयंती पटेल
27 बेलदौर गजेंद्र कुमार सिहं
28 परबट्टा विनय कुमार वरुण
29 पीरपैंती SC घनश्याम दास
30 बेलहर बृज किशोर पंडित
31 अस्थावां लाता सिंब
32 बिहारशरीफ दनिश कुमार
33 नालंदा कुमारी पूनम सिंहा
34 कुम्हरार के सी सिंहा
35 आरा डॉ विजय कुमार गुप्ता
37 चेनारी SC नेहा कुमारी
38 करगहर रितेश राजन पांडेय
39 गोह सीता राम दुखारी
40 नबीनगर अर्चना चंद्रा
41 इमामगंज SC डॉ. अजीत कुमार
42 बोधगया SC लक्ष्मण मांझी
43 ढाका डॉ. लाल बहादुर प्रसाद
44 सुरसंड ऊषा किरन
45 रुन्नीसैदपुर विजय कुमार शाह
46 दरभंगा ग्रामीण शोएब खान
47 बायसी मोहम्मद शहनावाज आलम
48 प्राणपुर कुनाल निषाद सिंह
 49 आलमनगर सुबोध कुमार सुमन
50 मुजफ्फरपुर डॉ. अमित कुमार दास
51 गोपालगंज डॉ. शाशि शेखर सिंहा