ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष बने सुभाष वर्मा, मनोज चौधरी सचिव और प्रदीप डोकानिया कोषाध्यक्ष

नवगछिया: श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष बने सुभाष वर्मा, मनोज चौधरी सचिव और प्रदीप डोकानिया कोषाध्यक्ष
राजेश कानोड़िया, नवगछिया (भागलपुर)। खाटू वाले श्याम बाबा के भक्तों की नवगछिया स्थित लगभग 35 वर्ष पुरानी संस्था श्री श्याम भक्त मंडल का चुनाव रविवार को स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में देर रात को संपन्न हुआ। इस दौरान सर्व सम्मति से सुभाष चंद्र वर्मा को अध्यक्ष, मनोज चौधरी को सचिव तथा प्रदीप डोकानिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। जहां मौके पर मंडल के अध्यक्ष रवि सर्राफ, सचिव वरुण केजरीवाल, कोषाध्यक्ष राकेश भरतीया उर्फ रोकी भरतीया, शंभू रुंगटा, अनिल केजरीवाल, दीपक मावंडिया, मनोज अग्रवाल, कमल अग्रवाल, प्रदीप जैन, प्रदीप लाठ, विक्की केडिया सहित 84 सदस्य मौजूद थे।जबकि मंडल में सदस्यों की संख्या 150 से भी ज्यादा है। सर्व सम्मति से चुनाव संपन्न होने के बाद नव नियुक्त अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, सचिव मनोज चौधरी और कोषाध्यक्ष प्रदीप डोकानिया को बधाइयां और शुभकामनाएं मिलने लगी।