NAUGACHIA UPDATE: रंगरा थानाध्यक्ष से बदसलूकी के बाद चार लोग भेजे गए जेल
राजेश कानोड़िया, (नव-बिहार समाचार), नवगछिया (भागलपुर)। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में रविवार को एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला था। जहां दो वाहन चालक के आपसी विवाद में पहुंचे रंगरा थाना अध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल के साथ भी बदसूलकी की गई थी। इसी मामले में रंगरा थानाध्यक्ष द्वारा रविवार को ही गिरफ्तार चार लोगों को न्यायिक हिरासत में सोमवार को जेल भेज दिया गया।
नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के अनुसार गोपालपुर (रंगरा) थाना कांड सं0-21/24, दिनांक- 14.01.24 धारा-341/323/307/353/332/ 333/34 भा०द०वि० के नामजद अभियुक्त 1. निरंजन कुमार रंजन, उम्र-54 वर्ष, पे०-स्व० वैजनाथ जयसवाल, 2. पंकज कुमार जयसवाल, उम्र-43 वर्ष पे०-स्व० जगदीश जयसवाल, 3. संजीव कुमार उम्र-32 वर्ष पे०-श्याम लाल अग्रवाल तीनो सा०-कुर्सेला, थाना-कुर्सेला जिला-कटिहार, 4. पंटुश यादव उम्र-21 वर्ष पे०-नागेश्वर यादव सा०-चापर थाना-रंगरा जिला-भागलपुर को पु०अ०नि० बिट्टू कुमार कमल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रंगरा चौक से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के रंगरा चौक के पास दो वाहन के आमने-सामने टक्कर से विवाद हो गया। घटना की सूचना के बाद रंगरा सहायक थाना के थाना अध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा दोनों के बीच विवाद को शांत कराने का प्रयास किया गया। घटना के बाद एनएच पर भी हाई वोल्टेज ड्रामा चला । दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे कोई शांत होने को तैयार नहीं था। वहीं एक वाहन के चालक एवं मलिक थाना अध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार भी करने लगे। इसके बाद मामला काफी गंभीर हो गया था।