ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

शाहनवाज हुसैन के लिए नवगछिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा अर्चना, चादर भी चढ़ाया

शाहनवाज हुसैन के लिए नवगछिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा अर्चना, चादर भी चढ़ाया
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री , बिहार को पुनः औद्योगिक क्रांति कि ओर अग्रसर करने वाले  सैयद शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ने की सूचना के उपरांत बुधवार को नवगछिया भाजपा  जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में पंडित मुकेश झा के सानिध्य में महाबीर मंदिर मदरौनी में पूजा अर्चना एवं हनुमान चालीसा पाठ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया गया। साथ ही उनके लंबे उम्र और जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, गुलाबी सिंह, अशोक सिंह, उपेन्द्र यादव, मुकेश राणा, अजित कुमार, आलोक सिंह, अजय कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष रवि रंजन, निलेश सिंह, मनोज मंडल, मनोरथ सिंह, राकेश ठाकुर, सौरभ सिंह, निरंजन मंडल, ममता रजक, राजू यादव, नंदकिशोर सिंह, बंशीधर जयसवाल, पारितोष सिंह, भावेश सिंह, गौतम मंडल, गौरव यादव, पुरूषोत्तम ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
अल्पसंख्यंक मोर्चा द्वारा मागंन शाह मजार पर की गई चादरपोशी 

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यंक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मो कमरूजमा अंसारी, बिहपुर मंडल अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी के नेतृत्व मे बिहपुर स्थित मागंन शाह पीर बाबा के मजार पर चादरपोशी की गई। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाओं को लेकर दुआ भी मांगी गई।
बता दे कि कल संध्या ही अचानक राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनको हार्ट अटैक आने के पश्चात उन्हे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। अभी वह ठीक है। इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मो सरफराज हुसैन इत्यादि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।