ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ईमानदार नवगछिया एसपी के पास हैं सिर्फ 1750 रुपए नकद और ये संपत्तियां

ईमानदार नवगछिया एसपी के पास हैं सिर्फ 1750 रुपए नकद और ये संपत्तियां
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। अन्य सभी सरकारी विभागों की तरह भागलपुर के पुलिस अधिकारियों, पदाधिकारियों व कर्मियों के भी संपत्ति का ब्यौरा वेबसाइट पर अपलोड कर सार्वजनिक किया गया है। 
इसमें भागलपुर रेंज डीआइजी से लेकर भागलपुर एसएसपी और कई डीएसपी के द्वारा दिये गये अपने संपत्ति का ब्यौरा भी शामिल हैं। चल संपत्ति के नाम पर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज भागलपुर एसएसपी से कई गुना आगे हैं। 
वहीं, अचल संपत्ति के नाम पर सीटीएस प्राचार्य के पास करीब 10 बीघा पैतृक जमीन और दानापुर में एक फ्लैट है। भागलपुर डीआइजी और नवगछिया एसपी दोनों के नाम पर लाइसेंसी हथियार भी हैं। जिसमें डीआइजी विवेकानंद के पास एक डबल बैरल गन, तो नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के पास एक राइफल और एक रिवॉल्वर है।
वेबसाइट पर अपलोड संपत्ति का ब्यौरा के मुताबिक 
नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के पास 1750 रुपये नकद, तो छह अलग-अलग बैंक खातों में से एक में 4.30 लाख, दूसरे में 6.09 लाख रूपये, तीसरे में 1.30 लाख रुपये, चौथे में 4.51 लाख रुपये, पांचवें में 72 हजार रुपये और छठे खाते में 9.55 लाख रुपये मौजूद हैं. बांड, म्यूचुअल फंड और शेयर भी इनके नाम पर हैं। वहीं, वह तीन बीमा पॉलिसी 
भी चलाते हैं। गाड़ी के नाम पर उनके नाम पर 2006 मॉडल मारुती वैन है. साथ ही उनके पास 75 ग्राम और 3.95 ग्राम के सोने के आभूषण भी हैं. इसके अलावा उनके पास से एक .22 बोर की राइफल और .22 बोर की रिवॉल्वर भी है।