ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में आज देवर भाभी, सास पतोहू और पति पत्नी करेंगे एक साथ शपथ ग्रहण

नवगछिया में आज देवर भाभी, सास पतोहू और पति पत्नी करेंगे एक साथ शपथ ग्रहण

नवगछिया को आज मिलेगी पुरानी मुख्य पार्षद के साथ नयी उपमुख्य पार्षद

राजेश कानोडिया, (नव-बिहार समाचार), नवगछिया (भागलपुर)। राज्य भर में आज हो रहे नगरपालिका चुनाव के दौरान नवनिर्वाचित मेयर, उपमेयर, सभापति, उपसभापति, मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ ही नवगछिया नगर परिषद के भी नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों का आज शपथ ग्रहण अनुमंडलीय सभागार नवगछिया में होगा। इस दौरान यहां मुख्य पार्षद पद के लिए प्रीति कुमारी और उप मुख्य पार्षद पद के लिए रश्मि रथि देवी के साथ साथ 28 वार्ड पार्षद भी शपथ ग्रहण करेंगे। जिनके नाम इस प्रकार से हैं-
1.  रवि कुमार
2.  बलराम कुमार
3.  नागेश्वर प्रसाद सिंह
4.  सीतारा खातून
5.  बी मंजी खातुन
6.  पुनम देवी
7.  अभिषेक रमण
8.  सुशीला देवी
9.  अभिनन्दन कुमार 
10. मनीष कुमार सिंह
11. स्वीटी कुमारी
12. नगमा खातुन
13. खुशबू कुमारी
14. रेणु देवी
15. सुमित्रा देवी
16. रवि मंडल
17. विनोद सिंह
18. अनुप कुमार
19. हेमलता देवी
20. पिंकी देवी
21. कविता देवी
22. ज्ञान सागर
23. चम्पा कुमारी
24. रणजीत भगत
25. सुषमा देवी
26. दीपक कुमार
27. कृष्णानन्द पासवान 
28. स्वाती प्रिया

बताते चलें कि इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी के साथ उनके देवर ज्ञान सागर भी वार्ड संख्या 22 से पार्षद पद की शपथ लेंगे। वहीं उपमुख्य पार्षद रश्मिरथी देवी के साथ उनकी सास हेमलता देवी वार्ड संख्या 19 से पार्षद पद की शपथ लेंगी। इसी मौके पर पति पत्नी का भी एक जोड़ा शपथ लेगा। जिसमें पति मनीष कुमार सिंह वार्ड संख्या 10 से पत्नी स्वीटी कुमारी वार्ड संख्या 11 से एक साथ शपथ लेंगे।

वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह की सफलता के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त आदेश जारी कर शपथ ग्रहण समारोह स्थल के आस पास मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सशस्त्र बल के साथ कर दी गयी है।