ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भंडारे के साथ ही सम्पन्न हुआ 33वां श्याम महोत्सव, मुख्य पार्षद को किया गया सम्मानित

भंडारे के साथ ही सम्पन्न हुआ 33वां श्याम महोत्सव, मुख्य पार्षद को किया गया सम्मानित 

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया का 33वां श्याम महोत्सव सोमवार की शाम भंडारे के साथ संपन्न हुआ। श्याम महोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम जहां बालभारती स्कूल में रविवार की देर रात सम्पन्न हुआ। वहीं सोमवार को मारवाड़ी विवाह भवन में भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर नगरवासियों ने बाबा श्याम का प्रसाद ग्रहण करते हुए बाबा श्याम का जयकारा भी लगाया। जहां सुबह से महिला एवं संध्या से पुरुषों का प्रसाद का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मौके पर नगर परिषद नवगछिया की नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी का महिला मंडल द्वारा पुष्प गुच्छ से सम्मान भी किया गया। 

वहीं श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष रवि सर्राफ ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले एवं सहयोग करने वाले सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही इतना बड़ा महोत्सव संभव हो पाता है। जल्द ही नगरवासियों को बहुत ही अच्छा समाचार मिलेगा, बाबा का मंदिर नवगछिया में बनेगा। भंडारे के कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की नीलम केड़िया, पूजा रुंगटा, रिंपा केडिया, प्रीति चिरानिया, प्रियंका केडिया, बबीता केडिया, रिया चिरानिया, निक्की चिरानिया, अंजु रूगटाँ, सीमा चौधरी, रितु यादुका, सरूपा केजरीवाल, रिंकी शर्मा, सरिता सरार्फ, रितिका चिरानिया एवं श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष रवि सर्राफ, सचिव वरुण केजरीवाल, शंभू रुंगटा, रुपेश रुंगटा, शिव कुमार डोकानिया, मनोज चौधरी, संतोष यादुका, नंदलाल तिवारी, महेश चिरानिया, अनिल केजरीवाल, संदीप चिरानिया, पंकज सर्राफ, गौरीशंकर सर्राफ, गोविंद केड़िया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, मानस चिरानिया, केशव सराफ, अंशु उदयपुरिया आदि सदस्य सक्रियता से लगे रहे।