ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में 33वां श्याम महोत्सव हुआ सम्पन्न, भंडारा आज

नवगछिया में 33वां श्याम महोत्सव हुआ सम्पन्न, भंडारा आज
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। स्थानीय बालभारती स्कूल में आयोजित 33वां श्रीश्याम महोत्सव रविवार की मध्य रात्रि को संपन्न हो गया। वहीं सोमवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नव वर्ष के मौके पर श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया की ओर से मनाया गया। जिसमें भजन संध्या व रासलीला का कार्यक्रम भी हुआ। जहां नव वर्ष पर लोग पिकनिक मनाने जाते हैं, वहीं नवगछिया शहरवासी खाटू वाले श्याम के गुणगान में मस्त दिखे। शहरवासियों का कहना है कि ना होटल जाएंगे ना डिस्को जाएंगे, नया साल बाबा तेरे दर पर मनाएंगे। नए साल पर पूरा नवगछिया शहर श्याम में डूबा रहा। सुबह से ही बाबा की ज्योत लेने के लिए महिला पुरुषों की लंबी कतार लगी रही। किसी ने छप्पन भोग, तो किसी ने सवामणि का भोग बाबा को अर्पित किया। नव वर्ष पर बाबा श्याम से आशीर्वाद प्राप्त किया।
 इस मौके पर कार्यक्रम में चार चांद लगाने देश के कोने कोने से भजन गायक पहुंचे थे। जिनमें जयपुर से चैतन्य दधीचि, बरेली से निर्मल शर्मा, कोलकाता से अमन परवाना व आयुष मोदी, भागलपुर से आनंद खेतान के साथ-साथ कोलकाता के विनायक डांस ग्रुप में भी शिरकत की। पूरा पंडाल श्याम भक्तों से भरा रहा। भजनों की गंगा बहती रही और भक्त इस में डुबकियां लगाते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला सदस्यों की भी अहम भूमिका रही। जिनमें रिंपा केदिया, रीती चिरानिया, पूजा, प्रियंका केडिया, बबीता केडिया, नीलम केडिया, रिया चिरानिया, निक्की चिरानिया, अंजू रुंगटा, सीमा चौधरी, रितु यादुका, सरूपा केजरीवाल, रिंकी शर्मा, सरिता सर्राफ के अलावा श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष रवि सर्राफ, पूर्व अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, सचिव वरुण केजरीवाल, अशोक केडिया, मनोज चौधरी, संतोष यादुका, नंदलाल तिवारी, महेश चिरानिया, संदीप चिरानिया, शंभू रुंगटा, रूपेश रुंगटा, शिवकुमार डोकानिया, केशव सर्राफ व मानस चिरानिया इस अवसर पर सक्रिय रहे।