ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में 33वें श्याम महोत्सव पर निकली आकर्षक छप्पन भोग यात्रा, डांडिया के साथ झूम उठा पंडाल

नवगछिया में 33वें श्याम महोत्सव पर निकली आकर्षक छप्पन भोग यात्रा, डांडिया के साथ झूम उठा पंडाल
नव-बिहार समाचार। श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के तत्वाधान में निकाली गई सैकड़ों महिलाओं द्वारा छप्पन भोग यात्रा। यह छप्पन भोग यात्रा मारवाड़ी विवाह भवन से निकल नगर भ्रमण करते हुए गाजे बाजे के साथ श्याम भजनों मे झूमते विनायक डांस ग्रुप कोलकाता के साथ रास करते हुए बाल भारती स्कूल पोस्ट ऑफिस रोड पहुंची। जहां पर हाथ में थाल लिए महिलाओं ने "जीमो जीमो म्हारा श्याम धणी, है छप्पन भोग तैयार जी" आदि भजनों से बाबा को भोग लगाया। उसके बाद बाबा की जोत ले रास करते हुए डांडिया पर झूम उठा पुरा पंडाल, जो भक्तों से भरा हुआ था।

नए साल के आगमन पर रात्रि में भक्तों द्वारा "ना होटल जाएंगे ना डिस्को जाएंगे" पर खूब झूमे और आतिशबाजी की। केक काटकर नए साल का सेलिब्रेट किया। छप्पन भोग यात्रा में रिंपा केडिया, प्रीति चिरानिया, पूजा रुंगटा, प्रियंका केडिया, बबीता केडिया, नीलम केडिया, रिया चिरानिया, निक्की चिरानिया, अंजु रूगटाँ, सीमा चौधरी, रितु यादुका,  सरूपा केजरीवाल, रिंकी शर्मा, सरिता सरार्फ, संगीता केडिया, रितिका चिरानिया, नीलम केडिया आदि महिलाएं शामिल थी।

 जहां कार्यक्रम की व्यवस्था में श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष रवि सर्राफ, पूर्व अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, वरुण केजरीवाल, शिव कुमार डोकानिया, यजमान शंभू रुंगटा, नंदलाल तिवारी, संदीप चिरानिया, मनोज चौधरी, केशव सर्राफ, अंशु उदयपुरिया, मानस चिरानिया सहित दर्जनों लोग सक्रियता से लगे हैं।