ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

टनकुप्पा में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 2 ट्रेन रद्द, 9 प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदला, हेल्पलाइन नंबर जारी

टनकुप्पा में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 2 ट्रेन रद्द, 9 प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदला, हेल्पलाइन नंबर जारी
राजेश कानोडिया (नव-बिहार समाचार), गया। रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत कोडरमा-गया रेलखंड के बीच टनकुप्पा स्टेशन पर आज मंगलवार 27.12.2022 को अहले सुबह 03.15 बजे प्वाइंट संख्या 51/AB अप लाइन पर एक मालगाड़ी के 03 डब्बे पटरी से नीचे उतर गए। जिसकी वजह से उस अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। इस बीच दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है साथ ही 9 रेलगाड़ियों का मार्ग भी बदल दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालगाड़ी दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गोमो  एवं गया से दुर्घटना राहत यान घटनास्थल पर पहुंच चूका है। यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं- 

1.   कोडरमा स्टेशन- 9262695207
2.   नेसुचबो गोमो - 9471191511
3.  धनबाद- 8102928627
4.  गया - 9771427494
5.  डी डी यू - 7388898100

रेलवे द्वारा दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही सात रेलगाड़ियों का मार्ग भी बदल दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अपने प्रारंभिक स्टेशन से 27.12.2022 को प्रस्थान करने वाली 
निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है:

1.  13305/13306 धनबाद-डेहरी ऑन सोन-धनबाद इंटससिटी 
2.  13553 आसनसोल- वाराणसी एक्सप्रेस


मार्ग परिवर्तन- अपने प्रारंभिक स्टेशन से 26.12.2022 को प्रस्थान करने वाली निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग परिवर्तिन वाया नेसुचबो गोमो-धनबाद- प्रधान खंटा- कुलटी- झाझा-पटना-पंडत दीन दयाल उपाध्याय जं. होकर किया गया है:

1.  13009 हावड़ा- योगनगरी ऋषिकेष दून एक्सप्रेस 
2.  12311 हावड़ा- कालका मेल
3.  12938 हावड़ा-गाँधीधाम एक्सप्रेस 
4.  12825 राँची-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 
5.  22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 
6.  12321 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस 
7.  12987 सियालदह-अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 
8.  18626 हटिया- पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.12.2022 को भाया चन्द्र पुरा- कतरासगढ़- धनबाद- प्रधान खंटा- कुलटी- झाझा- किउल- दिनकर ग्राम सिमरिया होकर चलेगी।
9.  12801 पुरी- नई दिल्ली पुरूषोतम एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 26.12.2022 को भाया चन्द्रपुरा- कतरासगढ़- धनबाद- प्रधान खंटा- कुलटी- झाझा- पटना- पं दिन दयाल उपाध्याय जं होकर चलेगी।

बताते चलें कि गया के गुरपा स्टेशन के पास 26 अक्टूबर बुधवार की सुबह 6:24 भी कोयला लदी मालगाड़ी के 53 डब्बे पटरी से उतर गए थे।