ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आगमानंद महाराज के निर्देशन में आज होगा वृक्षारोपण कार्यक्रम, शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

आगमानंद महाराज के निर्देशन में आज होगा वृक्षारोपण कार्यक्रम, शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
नवगछिया (भागलपुर)। श्रीशिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के तत्वावधान में पीठाधीश्वर संत शिरोमणि परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के संरक्षण एवं निर्देशन में शनिवार 2 जुलाई को जहान्वी गंगा तट हरित अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संत शिरोमणि परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने देते हुए बताया कि पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण के लिए जाह्नवी गंगा तट एवं सैदपुर दुर्गा मंदिर के समीप दिन के 11:00 बजे से 2:00 बजे तक वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान बरगद, पीपल, पाकर एवं नीम के वृक्षों का पौधा रोपण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री तथा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे होंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक भागलपुर की सामाजिक संस्था तुलसी के आलोक कुमार पाठक हैं।