ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

उपमुख्यमंत्री सहित कई केंद्रीय और राज्य मंत्री एकजुट होंगे भागलपुर की गरीब कल्याण सभा में- पवन यादव

उपमुख्यमंत्री सहित कई केंद्रीय और राज्य मंत्री एकजुट होंगे भागलपुर की गरीब कल्याण सभा में- पवन यादव
राजेश कानोडिया, नव-बिहार समाचार, भागलपुर। नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर सोमवार 13 जून को भागलपुर के लाजपत पार्क में दिन के एक बजे से होने वाले सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण सभा में भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री द्वय तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, भारत सरकार के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, भारत सरकार के पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं खाद्य उपभोक्ता राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय, संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया के साथ-साथ विधायक, विधान पार्षद एवं कई गण्यमान्यो़ं की भी उपस्थिति रहेगी।

यह जानकारी कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन यादव ने देते हुए बताया कि उनके क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उनकी अगुवाई में बस व चार चक्का आदि वाहनों से सड़क एवं ट्रेन मार्ग के जरिए भागलपुर के लिए प्रस्थान कर इस गरीब कल्याण सभा में शामिल होंगे।