प्रधानमंत्री के 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह आयोजित
राजेश कानोडिया, नवगछिया। देश के प्रधानमंत्री के 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा तेतरी दुर्गा स्थान नवगछिया में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन देवी द्वारा की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष सह महिला मोर्चा प्रभारी पूनम चौरसिया, प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौधरी एवं मनीष कुमार इत्यादि मौजूद थे। इस अवसर पर सुमन श्वेता, रूपा देवी, रीना देवी, मीनू देवी, हवा देवी, पूजा देवी, अनीता देवी, रामा देवी, शोभा देवी, देवकी देवी, रूबी देवी, शिखा देवी, मीरा देवी, बाबा देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, विभा देवी, गिरजा देवी, अंजली देवी, बबीता देवी, गंगा देवी आदि जनप्रतिनिधि एवं उद्यमी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इधर नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुमकुम देवी के दिशा निर्देश पर नगर प्रभारी जिला महामंत्री सह निवर्तमान पार्षद चम्पा कुमारी ने नवगछिया शहरी क्षेत्र की कई महिला सफाईकर्मी को अंगवस्त्र और पगड़ी देकर सम्मानित किया और कहा कि इन सबों के मेहनत से ही हम शहरवासी स्वच्छ रहते हैं। इन लोगों ने कोरोना जैसे समय में भी नवगछिया की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखा था।