ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

होली पर्व को लेकर खरीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर में हुई शांति समिति की बैठक

होली पर्व को लेकर खरीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर में हुई शांति समिति की बैठक 
होली के मौके पर खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत उस्मानपुर पंचायत में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां शांति पूर्वक होली मनाने का निर्णय लिया गया। 17 मार्च को रंगों का पर्व होली को मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में पंचायत के मुखिया गणेश कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, अंचल अधिकारी निशांत कुमार तथा पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान होली के उत्सव को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांति के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने प्रशासन के गाइडलाइन की भी जानकारी देते हुए भाई चारे के साथ होली पर्व मनाने की अपील की।