नव-बिहार समाचार, नवगछिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई की नई कार्यकारिणी का गुरुवार को स्थानीय खादी ग्रामोद्योग भंडार में पुनर्गठन किया। अभाविप के नगर उपाध्यक्ष श्री विपुल कुमार ने पुरानी इकाई भंग की एवं जिला संयोजक पंकज कुमार ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें नगर अध्यक्ष के लिए प्रो अमरेन्द्र सिंह, एवं उपाध्यक्ष के लिए श्री निलगेंद्र सिंह, श्री कौशल कुमार, श्री अमित कुमार पाण्डेय, श्री अरविन्द कुमार , श्री श्रीओम सिंह एवं श्री भास्कर कुमार की घोषणा की। तत्पश्चात इकाई विस्तार की घोषणा की गयी जिसमे नगर मंत्री के लिए विश्वास वैभव, सह मंत्री के लिए मानस चिरानिया, कृष्ण कुमार, अवीश कुमार, शिवम झा एवं प्रतिभा झा की घोषणा की गई।
वहीं आयाम कार्य के लिए छात्रा प्रमुख पूजा चौधरी एवं छात्रा सह प्रमुख अनुप्रिया एवं राधिका कुमारी, एसएफएस प्रमुख ब्यूटी कुमारी, सह प्रमुख विष्णु प्रजापति, अभिषेक एवं बालकृष्ण, एसएफडी प्रमुख बाबूलाल, सह प्रमुख विक्की कुमार , कला मंच प्रमुख विश्वजीत कुमार , कला मंच सह प्रमुख निकिता कुमारी एवं आर्या कश्यप, खेल प्रमुख आयुष कुमार एवं खेल सह प्रमुख सुजीत कुमार, कोषाध्यक्ष अंकित केडिया, सोशल मीडिया प्रमुख के लिए विभूति झा, नगर कार्यकारिणी सदस्य के लिए निखिल आनंद, मनीष कुमार बजरंगी कुमार, करण कुमार, एवं दीपू कुमार के नाम कि घोषणा की गई। अभाविप के विश्वविद्यालय संयोजक संजय झा ने अभाविप की कार्य प्रणाली पर विस्तृत चर्चा की।
मौके पर अभाविप की कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह एवं राहुल शर्मा ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी।