परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने दोनों ट्रकों को जब्त कर मृतकों के स्वजनों को घटना की जानकारी दी । टक्कर की आवाज सुनकर खुल गई स्थानीय लोगों की नींद स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतना जोरदार था कि नींद खुल गई । चालक और खलासी ट्रक में ही फंसे रहे। ट्रकों पर लदा सामान सड़क पर गिर पड़ा । इस कारण आगे – पीछे से आने वाली गाड़ियां रुक गई । कुछ देर के लिए जाम लग गया । पुलिस ने आकर शवों को बाहर निकाला और सामान को किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया । एक ट्रक पर बालू और दूसरे पर गेहूं लोड था।