नवगछिया। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली नीट की परीक्षा में नवगछिया की बेटी स्वाति ने बाजी मार ली है। जिसने 720 में 660 अंक लाकर ऑल इंडिया में 2318 वां रैंक प्राप्त कर नवगछिया का मान बढ़ाया है।
बताते चलें कि स्वाति के पिता प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सुबोध कुमार यादव स्थानीय बनारसीलाल सराफ कॉमर्स कॉलेज में प्रोफेसर हैं तथा माता किरण देवी ग्रहणी है।लेकिन स्वाति का भाई और बड़ी बहन दोनों दिल्ली में इंजीनियर हैं तथा एक बहन मुंबई में एमबीए कर रही है। इधर स्वाति ने नीट की परीक्षा में बाजी मार ली है। स्वाति की इस सफलता पर माता पिता को काफी हर्ष है। साथ ही रिजल्ट आने के बाद से स्वाति को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।
स्वाति ने दसवीं तक की पढ़ाई बाल भारती स्कूल से पूरी की थी।यह जानकारी बाल भारती विद्यालय के प्रशासक डी पी सिंह ने देते हुए बताया की उसकी इस सफलता पर बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव जगदीश प्रसाद मावंडिया एवं प्राचार्य नवनीत सिंह ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।