ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

श्री श्याम भक्त मंडल ने किया मास्क का वितरण


नव-बिहार समाचार, नवगछिया। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए स्थानीय धार्मिक संस्था श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा नवगछिया बाजार में भारतीय स्टेट बैंक, महाराज जी चौक, इलाहाबाद बैंक, आदर्श थाना नवगछिया आदि जगहों पर नागरिकों के बीच मास्क का वितरण किया गया एवं सैनिटाइजर से हाथ धुलवाते हुए लोगों से आग्रह किया गया कि सैनिटाइजर का उपयोग करें कोई भी समान छूने  के पहले सैनिटाइजर से हाथ साफ अवश्य करें और लॉकडाउन का पालन करें। अपने घर में ही रहें। तभी हम लोग करोना बायरस की महामारी से बच सकेंगे। अपने आसपास साफ सफाई भी रखें। 
इस कार्यक्रम में श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, उपसचिव वरुण केजरीवाल, कोषाध्यक्ष संदीप चिरानिया, विनय केजरीवाल, रॉकी भरतीया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, अरूण यादुका, मनोज चौधरी, रूपेश रुंगटा, नंदलाल तिवारी आदि थे।