नव-बिहार समाचार। बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बिहार सरकार द्वारा आज इसका तीसरा अपडेट जारी किया गया है।
तीसरे अपडेट में 07 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह से इसकी संख्या बढ़कर 653 पर पहुंच गई है। इस तीसरी लिस्ट में 04 पूर्वी चंपारण और 03 मुजफ्फरपुर से मिले हैं।
आज दूसरी रिपोर्ट में 17 केस मिले हैं। इसमें 03 पटना, 08 किशनगंज, 01 अररिया, 03 अरवल और 02 गया से मिले हैं। जबकि आज रविवार को पहली लिस्ट में 18 मरीज मिले थे। जिसमें 07 सहरसा, 07 मधेपुरा, 02 दरभंगा, 01 बेगूसराय और 01 अररिया से मिले थे। इस तरह से सिर्फ आज अब तक 35 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।