नव-बिहार समाचार। कोरोना पॉजिटिव की रफ़्तार बिहार में अब थमने का नाम नहीं ले रही है। ये मामले लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना के 9 और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये सभी मरीज मुंगेर जिले के रहने वाले हैं। बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी नए मरीज मुंगेर जिले के रहने वाले हैं। जो पहले से कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मुंगेर से मिले सभी 9 नए मामले में 6 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. जिसमें 25 साल, 52 साल और 55 साल की महिलाएं शामिल हैं। इसके आलावा 2 साल,42 साल ,57 साल,60 साल ,62 साल और 76 साल के पुरुष मरीज शामिल हैं।