ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के गौरीपुर में पुलिस को मिली सफलता, शराब की बोतलों और हथियारों सहित दो गिरफ्तार, बोलेरो और मोबाइल भी जब्त


भागलपुर, एनएनएन। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में मंगलवार को छापेमारी के दौरान पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। बिहपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि इस गांव में शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। जिसको दो अपराधी अंजाम दे रहे हैं। 


इसी सूचना पर बिहपुर पुलिस गांव में जाकर छापेमारी की। पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दोनों अपराधियों गौरीपुर के मदन झा और माधव झा को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद किया है। दोनों अपराधियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए।


नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान बताया कि एसपी निधि रानी को सूचना मिली थी कि गौरीपुर में कुछ अपराधी शराब पी रहे हैं। जिनके पास हथियार भी है। वह किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना में है।


एसपी के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस निरीक्षक नर्मदेश्वर सिंह चौहान के नेतृत्व में बिहपुर थाना अध्यक्ष रणजीत कुमार, भवानीपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार, झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार वहां पहुंचे।

इस दौरान पुलिस द्वारा मदन झा एवं माधव कुमार झा को उसके घर से शराब पीने के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक दो नाली बंदूक, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने वहां एक बोलेरो गाड़ी की भी तलाशी ली।जिसमें से 44 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। विदेशी शराब कई किस्म के हैं। बोलेरो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने एक मोबाइल फोन को भी बरामद किया है।

एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने बताया कि नवगछिया पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। गिरफ्तार दोनों अपराधी का पूर्व से आपराधिक इतिहास है। एक हत्याकांड के मामले में भी दोनों नामजद अभियुक्त हैं। दोनों के अपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता होने की बात प्रायः सामने आती रही है।