ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में अवैध रूप से ताड़ी बेचने और पीने वाले गिरफ्तार, 15 लीटर ताड़ी भी बरामद

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत आदर्श थाना क्षेत्र के मक्खतकिया में ताड़ी की अवैध रूप से बिक्री करने के दौरान पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए लोगों में कारोबारी मक्खातकिया निवासी अम्बिका सिंह एवं ताड़ी पी रहे पूर्णिया जिले के लालगंज निवासी युवक ब्रजेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 15 लीटर तारी भी बरामद किया है।

नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि मक्खतकिया में अवैध रूप से ताड़ी की बिक्री की जा रही थी। वहीं पर बने एक झोपड़ी में कारोबारी द्वारा ताड़ी को पीने पिलाने का भी कार्य किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए ताड़ी के अवैध कारोबार कर रहे अंबिका सिंह को मौके पर गिरफ्तार किया गया। इस दौरान झोपड़ी में ताड़ी पी रहे ब्रजेश कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके पर एक गेलन में 15 लीटर तारी भी बरामद किया गया।