ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भारी वाहनों के परिचालन पर लगी एक सप्ताह की रोक

भागलपुर। एनएच 80 पर पीरपैंती से मिर्जाचाैकी के बीच भारी वाहनाें के चलाने पर सप्ताहभर के लिए राेक लगाई गई है। जिसके तहत 31 दिसंबर से एक सप्ताह तक सुबह नाै से शाम पांच बजे तक भारी वाहन नहीं चलेंगे। छाेटे व इमरजेंसी वाहन चलते रहेंगे। इसके लिए डीएम ने एसएसपी काे पत्र भेजकर जरूरी कार्रवाई करने को कहा है। इसमें कहा है कि पीरपैंती-मिर्जाचाैकी के बीच एनएच-80 का मजबूतीकरण कार्य हो रहा है। ज्यादा गाड़ियां चलने से काम में परेशानी आ रही है। इसलिए पीरपैंती, साधुमठिया से मिर्जाचाैकी तक बैरियर लगाकर सुबह नाै से शाम पांच बजे तक 10 दिनाें के लिए नाे इंट्री लगाने का अनुराेध एनएच के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने किया है। इसे देखते हुए 31 दिसंबर से सप्ताहभर तक भारी वाहनाें पर सुबह नाै से शाम पांच बजे तक राेक लगाई है। डीएम ने नवगछिया एसपी, डीटीओ व सदर एसडीओ काे भी पत्र भेजा है।