यह जानकारी भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव के हवाले से राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग में नवगछिया से आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। (अंडर-14 वर्ष में) दिनकर कुमार अजीत कुमार व पुष्कर कुमार(अंडर-17 वर्ष में) सूरज कुमार व आशिष कुमार (अंडर-19 वर्ष में ) अंकित कुमार शर्मा,मुकुल कुमार व अभिनस कुमार शामिल है। श्री ज्ञानदेव ने बताया कि राज्य टीम का प्रशिक्षण 28 से 10 जनवरी तक पाटलिपुत्रा खेल परिसर कंकर बाग पटना में आयोजित हो रही है। राज्य टीम में चयनित होने पर नावगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक ई0 कुमार शैलेन्द्र,अध्यक्ष सह जिला परिषद राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह, कोषाध्यक्ष रितेश दुवे,उपाध्यक्ष,मो0 शमीम मुन्ना,संजय राय, भागलपुर वुड बॉल संघ के सचिव बबलू मोदी,अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार,राष्ट्रीय राकेश कुमार,चंद्रकांत चौधरी,कल्याण झा आदि ने शुभकामनाएं दी।