भागलपुर : नाथनगर बीडीओ राकेश कुमार के उपर उनके ही प्रधान सहायक पूनम कुमारी ने जान से मारने की धमकी देने के साथ साथ कई गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम को आवेदन दिया है। साथ ही कोर्ट में भी केस दर्ज कराने की बात कही है।
पूनम कुमारी ने अपने आवेदन में कहा है कि चार नवंबर को वो प्रखंड कार्यालय अपने कार्यालय गई। कार्यालय में बीडीओ ने हमसे कहा प्रत्येक फाइल पर कम से कम पांच हजार रुपया लोगों से लेकर हरेक माह पचास हजार रुपया हमें दो। बीडीओ के इस बात का विरोध किया गया तो वो कहने लगे कि अपने वेतन का आधा रुपया प्रत्येक माह मुझे दो। इसके बाद वो अपने कार्यालय में बैठी महिला कर्मचारियों के सामने मुझे गाली गलौज करने लगे। इसके बाद बीडीओ व इसके साथ बैठी महिला कर्मचारियों ने धमकी दिया कि पैसा नहीं दिए तो प्रखंड आने जाने के रास्ते में ही हत्या करा देगे। साथ ही कहा कि झूठा मामला दर्ज करा के एसडीओ व डीएम के पास फाइल भेज कर नौकरी ने निलंबित करा देगे।
पूनम कुमारी ने कहा कि मामले के बाद डीएम को आवेदन दिया गया है। अब बीडीओ के खिलाफ न्यायालय में भी मामला दर्ज करेंगे। दूसरी ओर इस मामले पर नाथनगर के बीडीओ राकेश कुमार का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। शाम को उनके कार्यालय में उनसे मुलाकात नहीं हुई वही फोन की घंटी बजती रही उन्होंने फोन नहीं उठाया।