बिहार सरकार द्वारा कपडा व्यवसाय के तहत कपडे पर वैट टैक्स लगाये जाने के विरोध में आज भागलपुर जिले के नवगछिया बाजार के सभी कपड़ा व्यवसायियों ने सुबह से ही अपनी अपनी दुकाने बंद रख शाम पांच बजे तक महाराज जी चौक पर धरना दिया। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे सरकार के इसी निर्णय के विरोध में महाराज जी चौक से कैंडिल मार्च भी निकाला। जो पुराना टेलीफोन भवन रोड, हड़िया पट्टी, दुर्गा स्थान रोड और मेन रोड होते हुए मारवाड़ी विवाह भवन तक पहुँच कर समाप्त हो गया। इस दौरान सभी कपड़ा व्यवसायियों द्वारा सरकार के निर्णय वापस लेने संबंधी नारे भी लगाए जा रहे थे।