ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पकड़ी गयी बिजली चोरी, एक लाख से अधिक हरजाने का मामला दर्ज

नवगछिया के गौशाला रोड स्थित मीणा गुप्ता के मकान में बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा छापेमारी की गयी। जहां बिजली चोरी का मामला उजागर हुआ। कनीय अभियंता रवि कुमार के अनुसार उक्त मकान में 45 हजार का बकाया होने के कारण मार्च 2014 में ही बिजली काट दी गयी थी। लेकिन वहां चोरी से बिजली जलायी जा रही थी। इस बाबत नवगछिया थाना में एक मामला भी दर्ज कराने की बात कही है। जिसमें एक लाख आठ हजार हरजाने की बात कही गयी है।